फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Anas Khan Allegedly Posed as Rohit, Bajrang Dal Stops Couple Outside Hotel and Hands Them to Police

इंदौर: रोहित बनकर आया था अनस खान, होटल के बाहर घूम रहे युवक-युवती को बजरंग दल ने रोका, थाने में कराया बंद

Tue, 20 Oct 2026 08:05 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2026 08:05 AM IST
सार

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक और युवती को पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले किया। संगठन ने बताया कि युवती के अनुसार उसकी पहचान युवक से एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी और उसने अपना नाम रोहित बताया था।

विज्ञापन
Indore: Anas Khan Allegedly Posed as Rohit, Bajrang Dal Stops Couple Outside Hotel and Hands Them to Police
पकड़ा गया युवक

विस्तार

इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक और युवती के मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले किया। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक युवक के एक हिंदू युवती के साथ होटल के बाहर घूमने और होटल तलाशने की सूचना मिली थी। इसके बाद बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने पर युवक और युवती वहां मिले। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई और उन्हें थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। बजरंग दल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस खान, पिता निशु खान, निवासी गाजियाबाद, दिल्ली बताया। संगठन का दावा है कि युवक इंदौर में युवती से मिलने आया था और दोनों होटल की तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीहोर में आंधी का कहर!: हवन के बीच भरभराकर गिरा दुर्गा पंडाल, नवमी पर मची अफरा-तफरी; दशहरे पर भी बारिश का संकट 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में युवक के बताए गए पते और अन्य जानकारियों की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बताया गया है कि युवती राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित एक गांव की रहने वाली है। वह फिलहाल इंदौर के गौरीनगर क्षेत्र में अपनी बहन के साथ रहती है। उसने बताया कि वह तलाकशुदा है और बहन के यहां रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। युवती के अनुसार उसकी पहचान युवक से एक ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने ऑनलाइन बातचीत के दौरान अपनी पहचान रोहित नाम से बताई थी। 

युवती का कहना है कि उसे शुरुआत में युवक के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी। जब दोनों की मुलाकात हुई तब बातचीत के दौरान युवक ने अपनी पहचान बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद दोनों को थाने ले गए। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता अंकेश हरियमकर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed