{"_id":"6ad6958dcc4a2727f4094e64","slug":"tantric-arrested-for-making-offensive-remarks-basti-news-c-207-1-bst1011-169891-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अभद्र टिप्पणी के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अभद्र टिप्पणी के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के मुड़ीलवा गांव में तांत्रिक को जाति विशेष पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो बनवाना महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
क्षेत्र के कुद्दूश उर्फ लाल मोहम्मद तांत्रिक है। झाड़फूंक के लिए उसके यहां क्षेत्रीय लोग आते हैं। चार दिन पहले झाड़फूंक कराने कुर्दा, पैकोलिया निवासी सलाउद्दीन आए थे। झाड़फूंक कराते समय किसी ने प्रैंक वीडियो बना लिया। इस दौरान तांत्रिक ब्राह्मण समाज पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। रिजवान और सलाउद्दीन ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके बाद ब्राह्मण का समाज के लोग आक्रोशित हो गए। करमिया शुक्ला गांव के दुर्गेश शुक्ल और उनके मित्र राहुल तिवारी ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद