{"_id":"6ad696ecd1cd0f0fca01b6f4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-basti-news-c-207-1-bst1006-169884-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
बस्ती। शिवाघाट-पैकोलिया मार्ग पर सल्टौआ दीगर गांव के सामने रविवार शाम अज्ञात बाइक चालक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पेडार गांव के परदेशी ने तहरीर में बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा कृष्ण कुमार रविवार शाम करीब 04:30 बजे बाइक से चूरा लेने के लिए पचपेड़वा चौराहे की ओर निकला था।
शाम करीब 05:45 बजे वह सल्टौआ दीगर गांव के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि सोमवार को घटना की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद