{"_id":"60482d8ee2d2ab5dea47a42e56fb81cb","slug":"liquor-coming-from-mp-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश से लाई गई 30 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य प्रदेश से लाई गई 30 लाख की शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से तस्करी करके वाराणसी ले जाई जा रही 800 पेटी शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को बृहस्पतिवार की रात में शहर के अमहट चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम व कोतवाली नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में संयुक्त अभियान में शहर के अमहट चौराहे के पास मध्य प्रदेश से तस्करी करके वाराणसी के लिए ले जाई जा रही 800 पेटी शराब को बरामद कर लिया। अवैध शराब के साथ झारखंड के गड़वा जिले के टंका थाने के बरवाही गांव निवासी उदय माझी पुत्र शुक्कर माझी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी उमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन