Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five sisters pelted stones at a police team that had arrived to investigate a complaint.

Fatehpur News: शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर पांच बहनों ने किया पथराव

Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five sisters pelted stones at a police team that had arrived to investigate a complaint.
हथगाम (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव में रविवार शाम शिकायत की जांच करने पहुंचे एसएसआई समेत पुलिस टीम पर सगी बहनों ने पथराव कर दिया। हमले में एसएसआई समेत आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने पांचों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के मोहलिया निवासी एक युवक का निकाह इदरीशपुर गांव की मैसर के साथ हुआ था। युवक और मैसर के बीच संबंध ठीक नहीं हैं। मैसर मायके में रहती है, जबकि युवक सऊदी अरब में नौकरी करता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही वह सऊदी अरब से गांव लौटा था। रविवार दोपहर वह किसी काम से इदरीशपुर गांव पहुंचा। युवक का आरोप है कि मैसर और उसके घरवालों ने उसकी बुलेट छीन ली। इसी शिकायत की जांच करने एसएसआई आलोक तिवारी पुलिस फोर्स के साथ इदरीशपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पूछताछ के दौरान मैसर और अन्य महिलाएं भड़क गईं और छत से ही पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। इसके बाद मैसर, रहीशउन निशां, खुशी, साइबा और महजबी को गिरफ्तार कर लिया।

सभी सगी बहनें हैं। पथराव में एसएसआई आलोक तिवारी, हेड कांस्टेबल एजाज, मोहम्मद राहिल, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, महिला कांस्टेबल अंकिता, रश्मी, शिवानी और अंजली चोटिल हो गए। सभी का पुलिस की ओर से मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसएसआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed