{"_id":"574c70564f1c1b6229109831","slug":"lathicharge-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, पुलिस ने बरसाई लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कार्यालय पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, पुलिस ने बरसाई लाठियां
Amarujala Bureau
Updated Mon, 30 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
कई को भेजा गया जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरखी दौलतपुर गांव में कोटा चयन से नाराज ग्रामीणों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने कार्यालय में ताला जड़ दिया। मामले की सूचना पाते ही पहुंची पुलिस ने पहले समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
पुलिस के लाठी चार्ज से लोग तितर-बितर हो गए। लाठी चार्ज में महिलाओं समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस जिला पंचायत सदस्य समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
दूबेपुर विकास खंड के हरखी दौलतपुर गांव में सोमवार को कोटे का चयन होना था। आरोप है कि खुली बैठक के दौरान चार लोगों ने कोटे के लिए आवेदन किया था। इसे लेकर खुली बैठक में ही दुर्गेश पांडेय और रईस पक्ष के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हो गए। कोटे के विवाद को लेकर जिला पंचायत सदस्य राम गोपाल यादव शाम करीब पांच बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एसडीएम सदर रतिभान वर्मा के कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में एसडीएम मौजूद नहीं थे, जबकि चार-पांच कर्मचारी ड्यूटी पर थे। लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे चैनल में ताला जड़ दिया और मौके पर एसडीएम के आने की मांग करने लगे। इसकी सूचना एसडीएम ने पुलिस को दी। सूचना के बाद सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह कोतवाली पुलिस के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।
सीओ सिटी ने लोगों को काफी समझाया-बुझाया लेकिन कोई भी एसडीएम को बुलाने के अलावा कुछ सुनने को तैयार नहीं था। देखते ही देखते सीओ सिटी का पारा चढ़ गया और उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही जिला पंचायत सदस्य पर लाठी चार्ज करा दिया।
कोतवाली पुलिस ने कार्यालय में ताला जड़े लोगों को दौड़ा-दौडाकर पीटा। पुलिस के लाठी चार्ज करते ही लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस के लाठी चार्ज में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि घायल जिला अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य राम गोपाल समेत कई भाजपाइयों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची।