{"_id":"57d198904f1c1b64743187f4","slug":"illicit-liquor-seized-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई गई 725 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाई गई 725 पेटी अवैध शराब
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाई गई 725 पेटी अवैध शराब को आबकारी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात थाने के श्यामनगर गांव में छापा मारकर बरामद किया। यह कामयाबी अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले की आबकारी टीम को मिली।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ ही दो आरोपी भी टीम के हत्थे चढ़े हैं जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है। आबकारी टीम ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाने के मोहल्ला श्यामनगर निवासी रामसुख के मकान में मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाई गई अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर की आबकारी टीम के साथ पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान आबकारी टीम ने अवैध शराब की फैक्ट्री से 725 पेटी शराब, भारी मात्रा में नकली होलोग्राम, लेबल, ढक्कन, खाली शीशी, शराब बनाने एवं पैकिंग के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ आबकारी टीम ने कोतवाली नगर के पयागीपुर निवासी संतोष यादव और जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव निवासी भोला यादव को गिरफ्तार किया है जबकि रामसुख और ओपी सिंह मौके से फरार हो गए। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। आबकारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में आरोपी संतोष यादव, भोला यादव व रामसुख और पयागीपुर निवासी ओपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।