{"_id":"63e59bb8c3c862430eebf167a0f2314d","slug":"illicit-liquor-caught-in-amethi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ड्रम अवैध शराब और स्प्रिट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात ड्रम अवैध शराब और स्प्रिट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूंगेमऊ गांव में रविवार की रात पुलिस ने एक घर में दबिश देकर सात ड्रम अवैध शराब और दो ड्रम स्प्रिट बरामद किया है। बाजार में बरामद शराब और स्प्रिट की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव की रहने वाली सुरपता पत्नी राजाराम के घर रविवार को भारी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही थी। रात करीब आठ बजे एसओ जगदीशपुर शिवमुनि यादव को मुखबिर ने शराब बनाए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही एसओ ने पुलिस टीम के साथ सुरपता के घर दबिश देकर सात ड्रम अवैध अवैध शराब बरामद किया। शराब बनाने में प्रयोग होने वाला दो ड्रम स्प्रिट भी पुलिस ने बरामद किया है। एसओ ने बताया कि सुरपता और गांव के ही रसराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुरपता को मुचलके पर थाने से छोड़ दिया गया, जबकि रसराज सिंह फरार है। बरामद शराब और स्प्रिट की बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन