फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   House burned

रंजिश में मकान को फूंका

Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे रतनपुर गांव में शुक्रवार की रात रंजिश में तीन युवकों ने एक कच्चे मकान में आग लगा दी। घर में मौजूद परिवारीजन किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकल गए। आग की चपेट में आने से 45 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के रतनपुर गांव की रहने वाली रामावती पत्नी जयवीर का मोलनापुर गांव के रहने वाले संतलाल से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में शुक्रवार की रात संतलाल समेत तीन लोग रामावती के घर पहुंचे और आग लगा दी। आग की चपेट में आने से घर में रखी नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर पुलिस ने रामावती की तहरीर पर संतलाल, बिंदेश्वर व राकेश निवासी मोलनापुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed