फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl murdered in Amethi

दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या,तनाव

Mon, 03 Oct 2016 10:37 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 03 Oct 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered in Amethi
गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम निर्माणाधीन मकान में युवक ने किशोरी की उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। ग्रामीण रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कैंप कर रही है। 

विज्ञापन



 स्थानीय थाने का एक व्यक्ति रविवार को गांव में ही मजदूरी करने गया था जबकि उसकी पत्नी मायके गई थी। घर पर उसकी 14 व सात वर्षीय पुत्रियों के साथ आठ वर्ष का पुत्र ही मौजूद थे। इसी बीच देर शाम उसके पुत्र ने गांव के ही युवक रमेश यादव को पास स्थित निर्माणाधीन मकान में अपनी बड़ी बहन (14 वर्ष) की पिटाई करते व दुपट्टे से गला घोंटते देखा। बच्चे ने इसकी सूचना तत्काल अपने पिता को दी। जानकारी मिलते ही पिता निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां किशोरी का शव पड़ा मिला। किशोरी की हत्या की बात पता चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही डीएम चंद्रकांत पांडेय, एसपी हीरालाल व एएसपी टीएन त्रिपाठी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। निरीक्षक आरपी शाही ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed