फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl born in CHC toilet, mother escaped

सीएचसी के प्रसाधन में  दिया बच्ची को जन्म

Wed, 20 Jul 2016 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 20 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Girl born in CHC toilet, mother escaped
वार्ड बॉय ने बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय सीएचसी के प्रसाधन में एक युवती बच्ची को जन्म देने के बाद फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर फरिश्ता बनकर पहुंचे मोहम्मद यूनुस ने न सिर्फ बच्ची की जान बचाई बल्कि उसे परिवार का हिस्सा भी बना लिया। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है।

विज्ञापन


 
कोतवाली देहात क्षेत्र के भदैंया सीएचसी पर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवती एक प्रौढ़ व्यक्ति के साथ पहुंची थी। सीएचसी पहुंचते ही युवती सीधा प्रसाधन में गई और काफी देर बाद निकली। सीएचसी पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझते युवती और प्रौढ़ वहां से खिसक लिए। चंद मिनट बाद प्रसाधन से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वार्ड बॉय मोहम्मद यूनुस वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


यूनुस ने बच्ची को लेकर उसका उपचार शुरू कराया। देखते ही देखते सीएचसी में भीड़ जमा हो गई। लोगों के मुताबिक युवती बिन ब्याही मां बनी होगी, इसीलिए लोकलाज के डर से उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल बच्ची की परवरिश यूनुस और उनकी पत्नी हसीना कर रहे हैं। इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी त्रिपाठी ने बताया कि  सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed