{"_id":"57827eda4f1c1b976b7f999d","slug":"fraud-nabbed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी जिला पंचायत अध्यक्ष
Amarujala Bureau
Updated Sun, 10 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को सफलता
- फोटो : अमर उजाला
खुद को जिला पंचायत अध्यक्ष बताकर पुलिस को धमकाने वाला एक युवक शनिवार शाम बाजार शुकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। युवक के साथ उसके दो सहयोगी भी पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने लाल बत्ती लगे तीन वाहन, वॉकी-टॉकी, दो कैमरा, एक एयर गन, 32 बोर की एक मैगजीन, कई फर्जी मुहर, नंबर प्लेट व अश्लील सीडी बरामद हुई है। बरामद वाहनों पर जिला पंचायत अध्यक्ष भिनगा श्रावस्ती लिखा हुआ है।
विज्ञापन
बाजर शुकुल थाने में दर्ज एक मामले में अपने पक्ष से जुड़े लोगों की मदद के लिए बीते कुछ दिनों से एक युवक थानाध्यक्ष के साथ एसडीएम व सीओ मुसाफिरखाना को फोन कर दबाव बना रहा था। फोन करने वाला युवक अपने आप को भिनगा श्रावस्ती का जिला पंचायत अध्यक्ष बताता था। युवक के लगातार आने वाले फोन व उसकी देख लेने की धमकी से आजिज थानाध्यक्ष बाजार शुुकुल संतोष यादव की टीम ने शनिवार शाम बाजार शुकुल इलाके के रीछ घाट के पास से उसे धर दबोचा। युवक के साथ उसके दो सहयोगी भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए फर्जी जिला पंचायत अध्यक्ष की पहचान अजय गौतम निवासी कलंदरखेड़ा थाना मोहनलालगंज जिला लखनऊ व उसके साथ पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान जसवंत गौतम निवासी सलावतगढ़ थाना जगदीशपुर व विनोद गौतम निवासी कुशहरी महोना पश्चिम थाना बाजा शुकुल के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष भिनगा श्रावस्ती लिखी एक फोर्ड आईकॉन, एक मारुति स्टीम व एक जिप्सी बरामद की है।
विज्ञापन
जिप्सी पर पुलिस एस्कार्ट लिखा हुआ है। पकड़े गए लोगों के पास से एक एयरगन, एक वॉकी-टॉकी, दो कैमरा, फर्जी नेम प्लेट व नंबर प्लेट, फर्जी मुहरें, नियुक्ति पत्र, अश्लील सीडी व कई मोबाइल फोन भी मिले हैं। रविवार दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एएसपी टीएन त्रिपाठी व सीओ सुमित शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए लोग नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे।
अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया युवक लोगों पर रौब गालिब करने के लिए पीड़ितों के सामने बड़े अधिकारियों को फोन कर धमकाता था। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है। एएसपी ने आरोपियों को पकडने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।