{"_id":"584850984f1c1be0594496ab","slug":"flirting-opposition-student-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को चाकू मारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर छात्रा को चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरी बाजार क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज से बुधवार की दोपहर घर जा रही दो छात्राओं के साथ शोहदों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर शोहदों ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं बुधवार की दोपहर कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर जा रही थीं। रास्ते में शैलेंद्र व गुड्डू ने सुनसान स्थान पर छात्राओं का रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने इसका विरोध किया तो शैलेंद्र ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू छात्रा के हाथ में लगा, जिससे वह घायल हो गई। अपनी सहपाठी के हाथ से खून बहता देख दूसरी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर दोनों युवक भाग निकले। इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली जयसिंहपुर को दी।
विज्ञापन
सरेराह छात्रा के साथ हुई घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।