{"_id":"9bc6a8bd03323fc1c4ec982a50222f78","slug":"fight-during-campaign-leaves-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रचार के दौरान समर्थकों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रचार के दौरान समर्थकों में मारपीट, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के कोनिया मजरे ऐंधी गांव में मंगलवार रात पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। शोर सुन कर एकत्र ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सामान्य पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शामिल गौरीगंज तहसील क्षेत्र के कोनिया मजरे ऐंधी गांव में मंगलवार रात प्रचार के दौरान दो प्रधान प्रत्याशी दिनेश मौर्या व अली शेर चौधरी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के शिवनाथ, कमलेश व श्रीनाथ और दूसरे पक्ष के कर्मराज, उदयराज, छोटेलाल व बृजलाल को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
चीख पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन