{"_id":"581cbcaa4f1c1bc13243861f","slug":"encroacment-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नजूल भूमि पर अतिक्रमण को ढहाया
Amarujala Bureau
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में चला अभियान
- फोटो : अमर उजाला
डीएम आवास के पीछे नजूल भूखंड पर कब्जा करके बनाई गई बाउंड्रीवॉल को शुक्रवार को एसडीएम ने जेसीबी से ढहवा दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के डीएम आवास के पीछे नजूल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर प्लॉटिंग की थी। इसकी शिकायत लोगों ने डीएम एस. राजलिंगम से की थी। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम सलिल पटेल, सीओ सिटी नवीना शुक्ला पुलिस टीम के साथ कब्जे वाली जमीन पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही प्लॉटिंग करने वाले फरार हो गए। एसडीएम के आदेश पर जेसीबी से बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि अभी तक अतिक्रमणकारी सामने नहीं आए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन