Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scooty crashes into PWD tractor-trolley; female student dies

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी के ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी स्कूटी, छात्रा की मौत

Fri, 27 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Scooty crashes into PWD tractor-trolley; female student dies
लखनऊ। बख्शी का तालाब में बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूटी पीडब्ल्यूडी के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में बख्शी का तालाब के नवी कोट नंदना गांव निवासी 12वीं की छात्रा निधि सैनी (23) की फंस कर मौत हो गई। पिता बलजीत सैनी ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार बेटी दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से दुबग्गा स्थित प्राइवेट कंपनी से इंटरव्यू देकर घर लौट रही थी। बीकेटी स्थित किसान पथ पर बने ओवरब्रिज पर बेटी की स्कूटी अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी के खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। बेटी स्कूटी समेत उसके नीचे फंस गई। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर बख्शी का तालाब स्थित राम सागर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी। पिता ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल पर विभाग की ओर से बैरिकेडिंग और इंडिकेटर नहीं लगे थे। निधि के परिवार में पिता के अलावा मां माधुरी देवी, दो भाई व एक बहन है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घटना में अभी तक घरवालों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed