{"_id":"576d64744f1c1bd532b48b75","slug":"drug-inspector-team-raid-at-medical-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकानों पर ड्रग इंस्पेक्टर टीम का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा की दुकानों पर ड्रग इंस्पेक्टर टीम का छापा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
21 नमूने जब्त किए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन रक्षक दवाओं के निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है। फैजाबाद मंडल से गठित तीन सदस्यीय ड्रग इस्पेक्टरों की टीम ने शुक्रवार को जिले की दुकानों पर छापा मारकर 21 दवाओं के नमूने जब्त किए हैं। अधिक मूल्य पर दवा बेचने के मामले में संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सूबे में दवा कंपनियों की ओर से सरकार से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर थोक विक्रेताओं को दवाएं बेचे जाने की शिकायतें मिली थीं। इसी क्रम में पूरे सूबे में मंडल वार ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम का गठन किया गया था। फैजाबाद मंडल की ओर से फैजाबाद जिले के ड्रग इंस्पेक्टर उदयभान सिंह, अंबेडकर नगर जिले की ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील और सुल्तानपुर जिले के ड्रग इंस्पेक्टर ओपी यादव की संयुक्त टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त रूप से जिले के दवा के थोक विक्रेताओं के यहां छापा मारा। छापे के दौरान दवाओं के रैपर पर सरकार से निर्धारित मूल्य से ज्यादा प्रिंट मिला और दवा विक्रेता उसे महंगे दाम पर बेचते मिले। ड्रग इंस्पेक्टर ओपी यादव ने बताया कि विभिन्न कंपनियों के 21 नमूने जब्त किए गए हैं। जब्त दवाएं मानक से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थीं। संबंधित दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन