फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Constable shot at.

रंजिश में दिनदहाड़े  सिपाही को गोली मारी

Sun, 04 Dec 2016 10:38 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 04 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Constable shot at.
गंभीर हालत में लखनऊ रेफर - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली नगर क्षेत्र के निरालानगर मोहल्ले में रविवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सिपाही पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली सिपाही के सीने में दाहिनी तरफ लगी और जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन


मोहल्ले के लोग जब तक लोग कुछ समझते हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। घायल सिपाही करीब तीन माह पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
विज्ञापन


वर्तमान में उसकी तैनाती बाराबंकी जिले में है। कोतवाली पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 
कोतवाली नगर क्षेत्र के निरालानगर मोहल्ला निवासी अजय सिंह (42) पुत्र कुंवर बहादुर सिंह बाराबंकी जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। रविवार की सुबह वह अपने घर से बाहर निकला। घर से चंद फासले पर ही पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ तीन फायर किया, जिसमें एक गोली अजय के सीने के दाहिनी तरफ लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद इलाके में हडकंप मच गया। आनन-फानन में अजय के परिवारीजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। जानकारी होने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed