फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Clark demanded bribe from Police officer.

सीओ से मांगी घूस, नहीं दी तो क्लेम घटाया

Mon, 27 Jul 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

गौरीगंज। अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी से दो हजार की घूस नहीं मिलने पर सीएमओ कार्यालय के लिपिक ने उनकी ओर से प्रस्तुत मेडिकल क्लेम को घटा कर 17 फीसदी कर दिया। लिपिक की कारस्तानी से नाराज सीओ ने मामले की शिकायत डीएम व एसपी से की है। एसपी ने एएसपी को पूरे मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन



अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके चतुर्वेदी ने कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी उर्मिला चतुर्वेदी की नेत्र सर्जरी करवाई थी। सर्जरी व दवा आदि में 39,826 रुपये खर्च हुए थे। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद सीओ ने मेडिकल क्लेम पाने के लिए सभी चिकित्सीय बिल एसपी कार्यालय के माध्यम से 19 जून 2015 को सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत किया। बिल लगाने के बाद जब कई दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने इसके लिए सीएमओ कार्यालय में बिल भुगतान का पटल देख रहे लिपिक संतोष श्रीवास्तव से संपर्क किया।
विज्ञापन


सीओ की मानें तो लिपिक ने पूरा क्लेम पास करने की एवज में उनसे दो हजार रुपये घूस देने को कहा। उनके मना करने पर लिपिक ने न सिर्फ सीओ की ओर से प्रस्तुत 39,826 रुपये के बिल को घटाकर 7,026 रुपये कर दिया बल्कि इसे सीएमओ से स्वीकृत भी करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिल प्रस्तुत करने के 35 दिन बाद 24 जुलाई 2015 को जब सीओ को 39,826 के सापेक्ष मात्र 7,026 रुपये का मेडिकल क्लेम पास होने की जानकारी मिली तो उन्होंने रविवार को पूरे मामले की लिखित शिकायत डीएम जगतराज त्रिपाठी और एसपी हीरालाल से की। सीओ की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed