{"_id":"57c85d864f1c1b82042cb203","slug":"central-bank-employee-shot-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सेंट्रल बैंक के कर्मचारी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर सेंट्रल बैंक के कर्मचारी को मारी गोली
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुआ हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ड्यूटी पर जा रहे सेंट्रल बैंक के विशेष सहायक को बोलेरो सवार बदमाशों ने हाईवे पर दिनदहाड़े नारायणपुर गांव के पास ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बैंक कर्मी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के औझी गांव निवासी अनिल मिश्रा (44) पुत्र जगदीश मिश्र सेंट्रल बैंक सुल्तानपुर में मुख्य शाखा में विशेष सहायक के पद पर कार्यरत हैं। अनिल मिश्र की पत्नी लता मिश्रा औझी गांव की प्रधान हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनिल मिश्रा बाइक से बैंक ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। वह हाईवे पर स्थित नारायणपुर गांव के समीप एक ढाबे के पास पहुंचे तभी प्रतापगढ़ जिले की तरफ से एक कार आई और उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार की टक्कर से अनिल बाइक लेकर गिर पड़े। जब तक वह संभल पाते पीछे से आई एक बोलेरो जीप पर सवार तीन-चार लोग नीचे उतरे और अनिल मिश्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अनिल को पांच गोलियां लगी। अनिल को मृत समझकर हमलावर जीप पर बैठकर फरार हो गए। ढाबे पर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अनिल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस बाबत एसओ पीपरपुर नरसिंह नारायण शर्मा ने बताया कि घायल अनिल मिश्र के साथ थाने में तैनात एसआई राम आसरे यादव और एक सिपाही को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। चूंकि बैंक कर्मी की हालत नाजुक है और उनके साथ उनकी पत्नी लता और पिता जगदीश भी गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है।