{"_id":"02f7149e315d470f9e25976552fdec0b","slug":"businessmen-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की हत्या कर 90 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की हत्या कर 90 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान की दीवार में सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर अलमारी में रखे 90 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दुकान के पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गए। हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों की मांग थी कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। डॉग स्क्वॉयड टीम को लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
देर शाम डीआईजी फैजाबाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट चौराहे के पास सालिकराम अग्रहरि (55) का मकान है जबकि अमहट मंडी के बगल वे किराना की दुकान करते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे सालिकराम घर में भोजन करने के बाद दुकान पर गए थे। दुकान के अंदर सालिकराम सो रहे थे। देर रात बदमाश दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने दुकान में चारपाई पर सो रहे सालिकराम की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद अलमारी में रखे 90 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दुकान के पिछले हिस्से में लगा दरवाजा खोलकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह किराना स्टोर के बगल स्थित देसी शराब का सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा। किराना दुकान अंदर से बंद मिलने पर उसने इसकी सूचना उनके परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन दुकान के पीछे से अंदर घुसे तो सालिकराम दुकान में लहुलूहान हालत में मृत मिले। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसपी विनय कुमार यादव, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड टीम को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने मृतक के बेटे पंकज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। दोपहर बाद करीब तीन बजे व्यवसायी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा तो आक्रोशित परिवारीजनों ने शव को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमहट के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिवारीजनों की मांग थी कि प्रशासन उन्हें आर्थिक सहायता दे और हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी की जाए। परिवारीजनों को पुलिस के अधिकारियों ने काफी समझाया-बुझाया लेकिन वे शांत नहीं हुए। परिवारीजनों का कहना था कि डीआईजी फैजाबाद विजय गर्ग भी घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन पीड़ित परिवारीजनों से मिलना मुनासिब नहीं समझा।