{"_id":"574dc2044f1c1b8e09108f2e","slug":"businessman-s-two-sons-murdered-in-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के विरोध पर व्यवसायी के दो पुत्रों की हत्या, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के विरोध पर व्यवसायी के दो पुत्रों की हत्या, पत्नी गंभीर
Amarujala Bureau
Updated Tue, 31 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन एरिया के हनुमान नगर मोहल्ले में पहुंचे तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। व्यवसायी के मना करने पर बदमाशों ने उसके दो पुत्रों व पत्नी को गोली मार दी।
विज्ञापन
बदमाश गल्ले में रखा 25 हजार रुपये लेने के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़े पुत्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी व छोटे बेटे को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर किया, जहां छोटे बेटे ने भी दम तोड़ दिया। एसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हार्डवेयर व्यवसायी मदनलाल का मकान है।
मकान में ही आगे के हिस्से में वे दुकान करते हैं। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक मुंह को गमछे से ढक कर दुकान पर पहुंच गए। एक युवक बाहर खड़ा था, जबकि पांच युवक दुकान के अंदर पहुंचे और शटर गिरा दिया। कुर्सी पर बैठे मदनलाल से युवकों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। कहा कि सुरक्षित व्यवसाय करना है तो रंगदारी देनी होगी।
विज्ञापन
मदनलाल ने कहा कि वह इतनी जल्दी पांच लाख रुपये नहीं दे सकता। इस बीच मदनलाल को कब्जे में लेकर बदमाश दुकान से होते हुए घर में पहुंच गए। मदनलाल का बड़ा बेटा श्रवण कुमार (30), छोटा बेटा पवन (28) और पत्नी श्यामा देवी (50) भी वहां पहुंच गई। बदमाशों ने श्रवण और पवन को लोहे की सरिया से पीटने के बाद फिर एक बार मदनलाल से पांच लाख रुपये मांगे। मदनलाल बदमाशों के सामने मिन्नतें करते रहे कि अभी पांच लाख रुपये नहीं हैं। इस पर बदमाशों ने श्रवण व पवन के सीने में, जबकि श्यामा देवी के पेट में गोली मार दी।
तीनों को गोली मारने के बाद गल्ले में रखा 25 हजार रुपये बदमाशों ने निकाल लिए और व्यवसायी को पांच लाख रुपये की व्यवस्था करने की हिदायत देते हुए शटर उठाकर बाहर निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद मदनलाल ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग वहां पहुंचे और लहूलुहान पड़े श्रवण, पवन और श्यामा देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। पवन और श्यामा देवी को लखनऊ रेफर किया गया जहां पवन ने भी दम तोड़ दिया ।