फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Asking money from poor patient

घुटने की प्लेट लगाने  के नाम पर मांग रहे रुपये

Mon, 22 May 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 22 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Asking money from poor patient
बेहद गरीब है परिवार - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ जिला अस्पताल में भर्ती है। घुटने की प्लेट लगाने के नाम पर चिकित्सक मरीज से साढ़े चार हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। बेहद गरीब होने के कारण सीएमएस ने उसका निशुल्क इलाज का निर्देश दिया है, बावजूद इसके पीड़ित से रुपये की मांग की जा रही है। सोमवार को मरीज ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर इलाज कराए जाने की फरियाद की है।                   

विज्ञापन



अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के गौरिकपुर पंधौली निवासी ओम प्रकाश मिश्र पुत्र राम कृपाल मिश्र बीते दिनों दुर्घटना में घायल हो गया था। दुर्घटना में ओम प्रकाश मिश्र के पैर के घुटने की प्लेट खिसक गई। परिवारीजनों ने 18 मई 2017 को उसे जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ओम प्रकाश के घुटने का ऑपरेशन करने की बात कहते हुए उसे आर्थो वार्ड में भर्ती कर लिया। ओम प्रकाश की मानें तो चिकित्सक ने उससे ऑपरेशन के नाम पर साढ़े चार हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कुछ इंस्ट्रमेंट की जरूरत की बात कहते हुए उससे तार व प्लेट आदि के नाम पर साढ़े चार हजार रुपये की मांग की जा रही है।  ओम प्रकाश की हालत को देखते हुए सीएमएस डॉ. जलालुद्दीन ने पर्चे पर ही इलाज निशुल्क लिख दिया। पीड़ित ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर इलाज में होने वाले खर्च की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed