{"_id":"57a7651d4f1c1b8f3a2ba21e","slug":"arms-and-guns-found-in-car-of-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष के पति के काफिले में मिले असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिपं अध्यक्ष के पति के काफिले में मिले असलहे
Amarujala Bureau
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
चालक का चालान, केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ैयावीर मोहल्ले में रविवार की दोपहर पुलिस टीम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के काफिले को रोकवा कर सघन तलाशी ली तो 10 अत्याधुनिक असलहे मिले। वाहन पर लालबत्ती भी लगी थी जिसे पुलिस ने उतरावा दिया। पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के वाहन चालक का एमवी एक्ट में चालान कर दिया जबकि अवैध रूप से रिवॉल्वर रखने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह के पति शिव कुमार सिंह रविवार की दोपहर बाद अपने काफिले के साथ सुल्तानपुर शहर आ रहे थे। कुछ लोगों ने पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग ले रहे एसपी पवन कुमार को इसकी सूचना दी कि कुछ लग्जरी वाहनों पर असलहों के साथ संदिग्ध लोग हैं। एसपी ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एएसपी विनय कुमार सिंह को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर एएसपी, नगर कोतवाल वीपी सिंह, एसआई एसपी सिंह, एसआई राघवेंद्र प्रताप सिंह, एसओ गोसाईगंज देवेश कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस ने शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में शिव कुमार सिंह के काफिले को रोक लिया। पुलिस टीम ने चार वाहनों से 10 अत्याधुनिक असलहे बरामद किए। यही नहीं शिव कुमार सिंह कीे वाहन पर लाल बत्ती का दुरुपयोग होता मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने लाल बत्ती जब्त कर ली। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को कोतवाली में रखने की सूचना पाते ही लंभुआ विधायक संतोष पांडेय भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। विधायक के दबाव में पुलिस कर्मियों के तेवर कुछ ठंडे पड़े। शाम को पुलिस ने शिव कुमार सिंह और उनके समर्थकों को छोड़ दिया। इस बाबत नगर कोतवाल ने बताया कि सिर्फ एक रिवॉल्वर व कारतूस अवैध मिली है। रिवॉल्वर रखने के आरोप में पुलिस ने बृजेश सिंह निवासी बल्दीराय के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लालबत्ती वाहन पर लगाने के आरोप में शिव कुमार सिंह के चालक रामशरन निवासी हाजीपुर के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शिव कुमार सिंह वाहन चालक का मुचलका भरकर उसे साथ ले गए। दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के वाहनों की सघन तलाशी के पीछे सपा के ही एक विधायक का हाथ है।