{"_id":"3b4bf73998834b3bfc89987a218671b3","slug":"anant-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट के 19 दिन बाद अनंत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट के 19 दिन बाद अनंत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया, वह 19 दिन पूर्व जारी हुआ था। कोर्ट से 16 जून को जारी गिरफ्तारी वारंट में अनंत के अलावा चार अन्य के नाम भी शामिल थे।
इस वारंट में शामिल चार अन्य के साथ ही पुलिस अभी उन चार लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिनके खिलाफ कोर्ट तीन माह पूर्व 30 मार्च को एनबीडब्ल्यू जारी कर चुकी है। विरासत की जंग में बीते वर्ष 14 सितंबर को अमेठी के रामनगर स्थित भूपति भवन के सामने हुए बवाल पर काबू करने के दौरान अमेठी कोतवाली में तैनात सिपाही विजय मिश्र की गोली लगने से मौत हो गई थी।
एसओ मो. हामिद की तहरीर पर विजय मिश्र की मौत मामले में सात लोगों को नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सात नामजद के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में 30 अन्य के नाम प्रकाश में आए। मामले की गहन छानबीन के दौरान छह लोग निर्दोष पाए गए और एक अन्य के खिलाफ जांच जल रही है। शेष आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन
इसी कवायद के तहत बीते 30 मार्च को पुलिस ने अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मन्नू राम पांडेय का पुरवा निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह, मुंशीगंज थाने के गांव सरायखेमा निवासी विजय सिंह, इसी थाने के पश्चिम दुआरा निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन और पीपरपुर थाने के गैरिकपुर निवासी अवधेश सिंह के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हासिल किया था।
इन चार को गिरफ्तार करने की कोशिश चल ही रही थी कि इसी बीच कोर्ट ने 16 जून को कांग्रेस सांसद डॉ. संजय सिंह के पुत्र व भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह, अमेठी थाने के मन्नू राम पांडेय का पुरवा के पिंटू सिंह, पिंडोरिया के विवेक सिंह, धम्मौर थाने के टिकरी निवासी ओम प्रकाश और अमेठी थाने के कमासिन गांव निवासी अरविंद सिंह उर्फ कल्लू के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
बीते तीन माह में कोर्ट की ओर से जिन नौ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है उसमें पुलिस ने सबसे पहले अनंत विक्रम को गिरफ्तार किया है। अनंत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उन आठ लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटेगी जिनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है।