{"_id":"58459bba4f1c1b885d447edc","slug":"9-girl-students-hurt-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत नौ छात्राओं समेत 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत नौ छात्राओं समेत 11 घायल
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
घायल जिला अस्पताल रेफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों को लेकर आ रही एक मैजिक सोमवार सुबह दूसरे स्कूल की मैजिक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालकों के साथ ही एक वाहन में मौजूद नौ छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक वाहन चालक की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कमरौली थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर का रहने वाला शहजाद उर्फ कलीम पालपुर-जगदीशपुर स्थित मदरसा फात्मुज्जहरा की मैजिक चलाता है। सोमवार सुबह वह कमरौली थाने के कई गांव से छात्राओं को लेकर मदरसा जा रहा था। वह कस्बा स्थित एएच इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि उसकी मैजिक सामने से आई जौहरा एकेडमी स्कूल के वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि शहजाद के साथ ही दूसरी मैजिक का चालक मो. तालिब निवासी निहालगढ़ व शहजाद की मैजिक पर मौजूद मो. इलियास की 14 वर्षीय पुत्री सायरा बानो व आठ वर्षीय पुत्री शायमा निवासी पूरे गोसाईं, पूरे गैयन निवासी इसरार अहमद की पुत्री फिरदौस जहां (17), पूरे भरथा निवासी एखलाक की पुत्री जैनब बानो (10), पूरे लाल निवासी मो. अरमान की पुत्री उसैद फातिमा (06), पूरे छिटई निवासी मंसूर की पुत्री सायरा बानो (18), पूरे गैयन निवासी इबरार खान की पुत्री नाजिया (06) व इसी गांव के अलीबहादुर की पुत्री तरन्नुम (16) और मो. इखलाक की पुत्री अमरीन बानो (16) को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने मैजिक के अंदर फंसे शहजाद को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने शहजाद की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना की वजह कोहरा बताया जा रहा है।