{"_id":"6b06de7acfaa56e2ca02cf1f","slug":"sdfg-faridabad-news-c-25-1-mwt1009-117492-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के गांव अटेरना से बड़कली की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपनी मां के साथ पैदल जा रहा था। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान इसाद पुत्र सकील निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। परिवार फिलहाल अटेरना शमशाबाद में किराये पर रह रहा है। बच्चे के पिता मांडीखेड़ा स्थित एक मीट कंपनी में काम करते हैं।
मृतक की मां सकीना के अनुसार, 23 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बेटे के साथ सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान बड़कली की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने इसाद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से बच्चे को मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी महेश चंद ने बताया कि 24 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।