{"_id":"6b06dd73d46c4af2a106f8ce","slug":"sgfd-faridabad-news-c-24-1-pal1005-130515-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निर्माणाधीन साइट से समर्सिबल मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निर्माणाधीन साइट से समर्सिबल मोटर चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के हुड्डा सेक्टर-2 निवासी लखन की सेक्टर-21 स्थित निर्माणाधीन साइट से समर्सिबल मोटर चोरी हो गई। पीड़ित ने जीतू नामक युवक पर मोटर चोरी कर आबू कबाड़ी को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, लखन ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि एक नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे गार्ड अरविंद ने सूचना दी थी। एक व्यक्ति प्लांट में समर्सिबल मोटर खोल रहा था। गार्ड के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मोटर छोड़कर फरार हो गया। गार्ड ने उसकी फोटो भी खींची थी। शिकायतकर्ता को बाद में जानकारी मिली कि जीतू निवासी नंगला ने मोटर चोरी कर आबू कबाड़ी को बेच दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।