{"_id":"6b06ddf56413aa69e90ba720","slug":"sfgd-faridabad-news-c-24-1-pal1005-130513-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा आल्हापुर स्थित सीएनजी पंप के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दिल्ली-मथुरा हाईवे पर होटल ग्रैंड टाउन के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, गांव घरौट निवासी हेमराज उर्फ हेमू रविवार तड़के करीब तीन बजे अपने दोस्त के लग्न-सगाई समारोह से लौट रहा था। वह सवारी पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान आल्हापुर स्थित सीएनजी पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई भगत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरी घटना में कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि सांवल विहार निवासी जाहिद खान मंगलवार रात करीब आठ से नौ बजे काम से घर लौट रहे थे। होटल ग्रैंड टाउन के सामने तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है। मृतक की पत्नी शाहीन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।