{"_id":"5c6c4fedbdec2273ac45f031","slug":"81550602221-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमेठी। जगदीशपुर चौराहे पर मंगलवार दोपहर साइकिल और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिसे उधर से गुजर रहे ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मऊ अतवारा गांव की रहने वाली तारा देवी पत्नी विश्राम मंगलवार को अपने भतीजे रवींद्र के साथ बाइक से जगदीशपुर गई थी। जगदीशपुर चौराहा करते समय एक साइकिल सवार से रवींद्र की बाइक टकरा गई। इस बीच बाइक पर बैठी तारा देवी सड़क पर गिर पड़ीं। इस दौरान सामने से निकल रहा ट्रक महिला को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पिकेट ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने ट्रक को दौड़ाकर रोका और चालक को गिरफ्तार कर लिया।