{"_id":"6aba7b2bc1384ddf730e6d12","slug":"dsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107542-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आधी रात स्कूल बस बनी निशाना, पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आधी रात स्कूल बस बनी निशाना, पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज में बस के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया
-पीड़ित की शिकायत पर आगरा निवासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में 25 सितंबर की रात स्कूल बस में आग लगने के मामले में पुलिस ने आगरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बस मालिक के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर बस में आग लगाई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आगरा निवासी रामपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई विनय सिंह तोमर निवासी नई दिल्ली की स्कूल बस आर्यन रेजिडेंसी वाइज हॉस्टल में लगी हुई थी। बस की देखभाल रामपाल सिंह करते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह 25 सितंबर की रात करीब 11:20 बजे बस को हॉस्टल से कुछ दूरी पर खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक बस में आग लग गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।
सीसीटीवी में दिखा आरोपी : घटना के बाद बस चालक ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बस के पास दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान आगरा निवासी बनवारी शर्मा के रूप में किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने बस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।