{"_id":"6aba79ac258c87474207d10e","slug":"accused-who-attacked-with-a-razor-arrested-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113572-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उस्तरे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उस्तरे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी संजय पर जान से मारने की नीयत से उस्तरे से हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त उस्तरा भी बरामद किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तिहाई जुड्डी निवासी राहुल ने मवाना थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि आरोपी प्रेम सिंह ने फोन करके उसके भाई संजय को बुलाया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस्तरे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार रात को सूचना पर पुलिस टीम ने मकदमपुर रोड से वांछित आरोपी प्रेम सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
-- -- --