फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Businessman Threatened Over Municipal Election Loss, ₹1 Crore Extortion Demanded

राजस्थान: नगर निगम चुनाव में हार का बदला! कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी दी

Mon, 28 Sep 2026 08:16 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

जयपुर में नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने के आरोप में कारोबारी से वॉट्सऐप कॉल कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर हत्या और बच्चों के अनाथ होने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jaipur Businessman Threatened Over Municipal Election Loss, ₹1 Crore Extortion Demanded
जवाहर सर्कल थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में नगर निगम चुनाव में हार का बदला लेने के लिए एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कारोबारी को वॉट्सऐप कॉल कर चार दिन के भीतर एक करोड़ रुपए देने को कहा। रकम नहीं देने पर जान से मारने और बच्चों के अनाथ हो जाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक किशन लाल के अनुसार, बस्सी निवासी कारोबारी का कार्यालय जवाहर सर्किल इलाके के गोकुल वाटिका में है। 18 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे कारोबारी अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि चार दिन के भीतर एक करोड़ रुपए उसके बताए स्थान पर पहुंचा देना। रकम नहीं देने पर चार दिन बाद जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोपी ने कारोबारी को धमकाते हुए कहा कि चार दिन की जिंदगी जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा। बच्चों के अनाथ होने की बात कहकर भी उसे डराया गया। धमकी भरे फोन के बाद कारोबारी घबरा गया। इसके बाद शनिवार सुबह वह जवाहर सर्किल थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूकॉलर पर रविन्द्र महावर का नाम आया
कारोबारी ने वॉट्सऐप कॉल करने वाले नंबर की पहचान के लिए ट्रूकॉलर पर जांच की। नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम से दर्ज दिखाई दिया। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रविन्द्र कुमार पहले दांतली-सिरोली में पटवारी रह चुका है, इसलिए वह उसे पहले से जानता है।

पढे़ं: हिरासत में लिए गए गहलोत-डोटासरा समेत कांग्रेस नेता थाने में धरने पर बैठे; ‘वोट चोरी’ पर नारेबाजी

इसके बाद कारोबारी ने रविन्द्र से संपर्क किया। रविन्द्र ने कथित तौर पर बताया कि चार दिन पहले उसने अपनी सिम हरियाणा में रहने वाले एक दोस्त को दी थी। उसने दोस्त से बात करने की बात कही। बाद में रविन्द्र ने कारोबारी से कहा कि अब आगे कोई फोन नहीं आएगा।

फार्म हाउस पर शराब पार्टी के दौरान बनी योजना
पुलिस पूछताछ में रविन्द्र ने बताया कि 17 सितंबर को वह अपने दोस्तों कपिल शर्मा, मुनीराज मीणा और रामलाल मीणा के साथ विराटनगर स्थित फार्म हाउस गया था। रात में पार्टी नहीं हुई। अगले दिन 18 सितंबर की सुबह नहाने के बाद सभी ने शराब पीनी शुरू की।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रामलाल मीणा ने चुनाव हारने की बात कही। आरोप है कि कपिल शर्मा ने कहा कि उसकी हार का मुख्य कारण कारोबारी है। उसने आरोप लगाया कि कारोबारी ने पूरे वार्ड में रामलाल को हराने के लिए पैसे बांटे थे।

इसके बाद कपिल शर्मा ने रविन्द्र का मोबाइल लेकर कारोबारी को वॉट्सऐप कॉल किया और धमकी दी। कारोबारी ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद कारोबारी ने उसी नंबर पर वापस कॉल किया तो मुनीराज मीणा ने फोन उठाया। आरोप है कि मुनीराज ने भी कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी और खुद को हरियाणा का संदीप चौधरी बताया।

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कारोबारी और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। कॉल और मोबाइल नंबर से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed