{"_id":"5bc4dd45bdec2269b96c806c","slug":"71539628357-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में गोली मारकर हुआ था शोएब का कत्ल
सुल्तानपुर। बल्दीराय के नियावा गांव में मिले युवक के शव की परिवारीजनों ने शिनाख्त की है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। सोमवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया तो मृतक के सिर में 315 बोर की गोली मिली है। जबकि रविवार को थाने के उपनिरीक्षक ने बिना पड़ताल किए ही दुर्घटना में युवक की मौत होने का दावा किया था।
बल्दीराय थाना क्षेत्र में नियावां गांव के पास रविवार सुबह रोड पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ऊदल चौहान बिना शव की पड़ताल किए ही दुर्घटना में मौत होने का दावा कर रहे थे। बल्दीराय पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवक के शव की फोटो वायरल की तो देर रात मृतक की शिनाख्त शोएब (26) पुत्र मुबारक निवासी गजाधरगंज कौड़ियांवा थाना कूरेभार के रूप में हुई।
इसके बाद सोमवार को जिला अस्पताल के डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. सीएल रस्तोगी के पैनल ने शोएब का पोस्टमार्टम किया तो उसके सिर से 315 बोर की गोली निकली। शोएब की हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस में खलबली मच गई। बिना पड़ताल के ही युवक की मौत को हादसा बताने वाले एसआई ऊदल चौहान भी कुछ कहने से बचते रहे। एसओ बल्दीराय अशोक कुमार ने बताया कि, मृत युवक की शिनाख्त हो गई है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
बुझ गया घर का चिराग
सुल्तानपुर। गजाधरगंज कौड़िया निवासी मुबारक तहसील सदर में अर्दली थे। मुबारक के परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा शोएब था। शोएब पेंटिंग का काम करके परिवार का गुजारा करता था। शोएब के परिवार में पत्नी शीबा व इकलौता बेटा रेहान (3) है। मगर पति से कुछ अनबन होने के चलते शीबा अपने मायके सुरौली थाना गोसाईगंज चली गई थी। मुबारक ने बताया कि, शोएब के साढ़ू मेराज का घर भी बल्दीराय थाना क्षेत्र के कुमासी गांव में है। शोएब की हत्या से परिवार में जहां कोहराम मचा है वहीं मासूम रेहान के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।