फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छात्रा की मौत के मामले में आया नया मोड़

छात्रा की मौत के मामले में आया नया मोड़

Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत के मामले में आया नया मोड़
शिक्षक व छात्र पर छात्रा को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का केस दर्ज
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में छात्रा की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र पर खुदकुशी करने के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में 16 वर्षीया किशोरी अपनी मां के साथ किराए पर रहकर एक स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह छात्रा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला था। छात्रा की मां ने विद्यालय के शिक्षक कमलेश तिवारी और नाबालिग छात्र समेत अन्य लोगों पर बेटी को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज करा दिया। महिला की मानें तो 13 सितंबर को उनकी बेटी देर तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने कमलेश तिवारी से फोन पर बात की। कमलेश ने उन्हें तुरंत विद्यालय बुलाया। छात्रा और उसकी मां को एक कमरे में बैठाकर तमाम अस्वाभिक व चारित्रिक लांछन जैसी बातें करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षक कमलेश ने छात्रा को जलील किया। उन्होंने यह भी धमकी दी कि प्रधानाध्यापक या अपने पति से शिकायत करोगी तो इसका नाम काट दिया जाएगा। इन्हीं बातों से क्षुब्ध होकर छात्रा ने 14 सितंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर पर शिक्षक कमलेश तिवारी व एक छात्र के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। तहरीर में अन्य आरोप भी हैं। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed