फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रोडवेज बस ट्रक से टकराई, तीन घायल

रोडवेज बस ट्रक से टकराई, तीन घायल

Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ट्रक से टकराई, तीन घायल
ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, तीन घायल
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कूरेभार-सुल्तानपुर मार्ग स्थित बाबूगंज के पास शुक्रवार भोर में परिवहन निगम की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस पर सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र गोसाईगंज के बाबूगंज नहर के पास शुक्रवार की भोर में फैजाबाद से इलाहाबाद की ओर जा रही परिवहन निगम की प्रयाग डिपो की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस पर सवार सुमित कुमार (22) निवासी कन्नौज, महताब खान (26) निवासी हरखीपुर थाना कुड़वार व सुशील कुमार सिंह (25) निवासी चौकिया कोतवाली लंभुआ जिला सुल्तानपुर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पाते ही एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने अपने वाहन से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


इनसेट
छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
फोटो - 17
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। स्कूल से भाई के साथ घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शिवानी (11) पुत्री शिव कुमार निवासी रेवड़ा थाना पीपरपुर जिला अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसका भाई शिवांश बाल-बाल बच गया। शिवानी को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। शिवांश ने बताया कि वे दोनों क्षेत्र के लाल शाह इंटर कॉलेज कल्यानपुर से पढ़कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed