Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Arrested for Robbing Retired Forest Officer Near Kuberpur Cut in Agra

आगरा: सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन गिरफ्तार, कुबेरपुर कट पर हुई थी वारदात; जेल भेजा

Wed, 25 Nov 2026 01:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

आगरा के कुबेरपुर कट के पास सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अटैची, 2,110 रुपये, पेंशन के कागजात, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
 

विज्ञापन
Three Arrested for Robbing Retired Forest Officer Near Kuberpur Cut in Agra
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे कट के पास 18 नवंबर को सेवानिवृत्त वन अधिकारी से अटैची छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार को रामीगढ़ी पुल के नीचे से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से छीनी गई अटैची, 2,110 रुपये नकदी, पेंशन के कागजात, कपड़े और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


जनपद सोनभद्र के काली मुहाल गुध्धी निवासी सेवानिवृत्त वन अधिकारी कमलेश कुमार 18 नवंबर को लखनऊ से बस से कुबेरपुर कट पर उतरकर वाहन पकड़ने जा रहे थे, तभी बाइक सवार 3 युवकों ने उनके हाथ से अटैची छीन ली थी। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सिकंदरपुर (थाना न्यू आगरा) निवासी मुंशी, गढ़ी टिकैत (थाना बरहन) निवासी गजेंद्र और गढ़ी महराम (एत्मादपुर) निवासी जतिन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। सोमवार को रामीगढ़ी पुल के नीचे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान व बाइक बरामद की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है। - देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed