{"_id":"5aeca7d44f1c1bc03d8b69fe","slug":"31525458900-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन के विरोध पर जेसीबी से कुचलकर बुजुर्ग को मार डाला
अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन करा रहे लोगों ने विरोध करने पर एक बुजुर्ग पर जेसीबी चढ़ा दी। इस घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी जेसीबी समेत मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
यह घटना मुसाफिरखाना क्षेत्र के नेवादा में हुई। गांव निवासी रामचंद्र सिंह (75) के खेत से बृहस्पतिवार को देर शाम कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रामचंद्र सिंह को दी। जानकारी मिलते ही रामचंद्र खेत पहुंच गए। उन्होंने मिट्टी की खोदाई कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर विवाद हो गया। इसी दौरान मिट्टी की खोदाई कर रहे व्यक्ति ने जेसीबी बुजुर्ग के ऊपर चढ़ा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मिट्टी का खनन कर रहे लोग जेसीबी लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही रामचंद्र के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुत्र विजय शंकर ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर कोतवाल पारसनाथ सिंह गांव पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पारसनाथ ने बताया कि विजय शंकर की तहरीर पर शादीपुर निवासी रोशन उर्फ रोशनी व घीसा पोस्ट कैथा थाना शिवरतनगंज निवासी जेसीबी चालक शौकत जमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रामंचद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।