फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 arrested in agitation.

मंदिर हटाने में हुए बवाल में 25 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

शहर के डाकखाना चौराहा के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शनिदेव मंदिर को हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को हुए बवाल में पुलिस ने 42 नामजद समेत 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने सभी 25 आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने 24 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने जबकि एक किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने का आदेश पुलिस को दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के डाकखाना  चौराहे के पास स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी के पास हाल ही में कुछ लोगों ने  शनिदेव मंदिर का निर्माण करा दिया था। सड़क की पटरी पर बने मंदिर को बुधवार की रात प्रशासनिक अधिकारियों ने हटवा दिया था। बृहस्पतिवार  देर शाम इसे लेकर लोगों ने बवाल शुरू कर दिया था। मामले में पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू, उनके भाई अजीत श्रीवास्तव, दीपांकर शर्मा समेत 42 नामजद व 250 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में नामजद 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अभियुक्तों पंकज रस्तोगी, मोनू अग्रहरि, विष्णु सोनी, रवि पटवा, सुमेेश कसौधन, आशुतोष सिंह, कन्हैया कौशल, आशीष कुमार, राजेश, दीपक, अंकित, विनय सिंह, भानु प्रताप, अखिलेश, गोलू शर्मा, रवि शर्मा, आनंद तिवारी, बंटी सिंह, संजय पटवा, पंकज उर्फ पवन, सुमित कसौधन, कल्लू, मोहम्मद इरफान व ताजुद्दीून को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने सभी 24 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया जबकि एक किशोर आरोपी को सीजेएम ने किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थिति सामान्य
सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार की रात डाकखाना चौराहे के पास हुए बवाल के बाद शुक्रवार का दिन सामान्य रहा। सुरक्षा के मद्देनजर नार्मल चौराहा, डाकखाना चौराहा के आस-पास पुलिस तैनात रही। आवागमन पूरी तरह सामान्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed