{"_id":"6b0c7f504b92b2fee002bb41","slug":"complaint-about-holding-people-captive-found-to-be-false-laborer-families-sent-home-basti-news-c-207-1-bst1027-173049-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंधक बनाने की शिकायत झूठी, मजदूर परिवारों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंधक बनाने की शिकायत झूठी, मजदूर परिवारों को भेजा घर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराने की शिकायत पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देश पर नगर पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने जांच की। भट्ठे पर मिले पांच मजदूरों से पूछताछ के बाद उन्हें उनके परिवारों सहित ट्रेन से घर भेज दिया गया। हालांकि, सहायक श्रमायुक्त ने बंधक बनाए जाने की शिकायत को भ्रामक बताया है।
सहायक श्रमायुक्त सचिन सिंह ने बताया कि टीम संबंधित ईंट भट्ठे पर पहुंची थी। वहां आरफान, इमरान, जाविर, बरकत और सोहिल अपने परिवारों के साथ मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी मजदूर बरेली, पीलीभीत और बदायूं के रहने वाले हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं। वे पांच दिन पहले ही भट्ठे पर पहुंचे थे। किसी ने एक दिन भी काम नहीं किया था।
सभी ने घर जाने की इच्छा जताई। उसके बाद उन्हें सकुशल ट्रेन से रवाना कर दिया गया। उनके आने-जाने का किराया भी दिया गया।
भट्ठा मालिक की ओर से रास्ते का खर्च उपलब्ध कराया गया। पुलिस के अनुसार, मजदूरों के उत्पीड़न और बंधक बनाकर काम कराने की शिकायत पर आयोग के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक नगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम के साथ मौके पर जांच की। पूछताछ में मजदूरों ने भी किसी तरह की ज्यादती होने से इन्कार किया।