फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कोर्ट

कोर्ट

Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट

विज्ञापन
दहेज हत्या में पति, सास व
ससुर को 10 साल की कैद
क्रासर-
कोर्ट ने ठोंका एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना

अमर उजाला ब्यमरो
सुल्तानपुर। दहेज हत्या के मामले में स्पेशल जज ईसी एक्ट आनंद प्रकाश द्वितीय ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति, सास व ससुर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामला कुड़वार थाने के ग्राम कस्तूरी का पुरवा से जुड़ा है।

गांव निवासी मोतीलाल के पुत्र रामचंद्र की शादी तीन मई 2009 को जामों थाने के रामगंज गांव निवासी रामअभिलाष की पुत्री केश कुमारी के साथ हुई थी। शादी में ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक नहीं मिलने पर केश कुमारी को पति व अन्य ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने 19 जून 2010 को केश कुमारी को जलाकर मार डाला था। पुलिस ने मृतका के पिता रामअभिलाष की तहरीर पर कुड़वार थाने में आरोपी पति रामचंद्र, ससुर मोतीलाल, सास राजकुमारी और चचिया ससुर हौसिला प्रसाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति रामचंद्र, ससुर मोतीलाल व सास राजकुमारी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल छोटेलाल दुबे ने घटना को साबित करने के लिए सात गवाहों को कोर्ट में पेश किया। बृहस्पतिवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट आनंद प्रकाश द्वितीय ने आरोपी पति रामचंद्र, सास राजकुमारी व ससुर मोतीलाल को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व प्रत्येक को 35-35 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जुर्माना की दो तिहाई धनराशि मृतका के पिता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed