फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Headless Body Case Solved in 24 Hours Severed Head Found Near Canal Lover Detained

बिहार: पूर्णिया में सिरकटी लाश की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, नहर किनारे मिला था कटा सिर; हिरासत में प्रेमी

Fri, 11 Sep 2026 01:27 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

पूर्णिया में महिला की सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। घटनास्थल के पास पटसन के खेत से महिला का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया। पुलिस ने मृतका पूजा देवी के प्रेमी मो. मोफील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
Purnia Headless Body Case Solved in 24 Hours Severed Head Found Near Canal Lover Detained
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्णिया के मरंगा थाना अंतर्गत कामाख्या स्थान ओपी क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर नहर और कल्याणपुर पुल के समीप बरामद हुई अज्ञात महिला की सिरकटी लाश की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास ही पटसन के खेत से मृतका का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार के अनुसार, मृतका की पहचान रहुआ पंचायत (वार्ड-14) निवासी पवन शर्मा की पत्नी पूजा देवी के रूप में की गई है। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग की बात आई सामने, दो-तीन महीने पहले हुई थी पंचायत
मामले की जांच के दौरान सामने आया कि पूजा देवी का प्रेम प्रसंग मो. मोफील नामक व्यक्ति के साथ चल रहा था। दो-तीन महीने पहले इस विषय पर गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें मृतका ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद से वह प्रेमी के साथ बाहर रह रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर मामले में मृतका के प्रेमी मो. मोफील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मृतका की सास बिमली देवी ने बताया कि पूजा देवी के साथ उसकी छोटी बेटी अनुष्का भी थी, जो घटना के बाद से लापता है। पुलिस गायब बच्ची की तलाश में सघन अभियान चला रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे में खुलासा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने स्वयं घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर की अगुवाई में गठित विशेष टीम और एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर कांड का सफल उद्भेदन किया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed