फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार

छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार

Fri, 16 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार
हाईस्कूल की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
विज्ञापन

सुल्तानपुर। हाई स्कूल की एक छात्रा को रास्ते से अगवाकर छह युवकों ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने छात्रा की मोबाइल से वीडियो भी बनाया। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

धम्मौर क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह उसकी स्कूल बस छूट गई। इस दौरान बाइक से पहुंच दो युवकों ने छात्रा को खींचकर बाइक पर बैठा लिया। उसे एक ईंट् भट्ठे के समीप खेत में ले गए, जहां पहले से चार युवक मौजूद थे। छात्रा के साथ छह युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तमंचे से जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


घटना के बाद छात्रा रोते हुए किसी तरह घर पहुंची और मां को बताया। बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची तो दीवान ने थानाध्यक्ष के मौजूद न होने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। शुक्रवार को बार दोनों थाने पहुंचीं तो थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने तहरीर लेकर जांच की। एसओ ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed