फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइक सवार अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत

बाइक सवार अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत
बाइक सवार अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। बारात से घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ को पीढ़ी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पटना हरिबंश (अहिरवन का पुरवा) निवासी जैसराज यादव (43) पुत्र स्व. सोमई रविवार को बाइक से गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बारात गए थे।
विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे जैसराज घर लौट रहे थे। रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी नहर के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने जैसराज की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल जैसराज को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सेमरी बाजार। सोमवार की सुबह जब पति जैसराज की मौत की सूचना पत्नी सुनीता को मिली तो वह दहाड़े मार कर रोने लगी, मां को रोते हुए देखकर नींद से जागे बच्चे भी मां से लिपट कर रोने लगे।

जैसराज के कुल पांच संतानों में दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। इनमें रंजना (17), सोनू (14), मोनू (13), गुंजन (10) और आशा (8) वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed