फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छप्पर में लगी आग से दो मकान जले

छप्पर में लगी आग से दो मकान जले

Sat, 16 Mar 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग से दो मकान जले
छप्पर में लगी आग से दो मकान जले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के पलिया गांव में शुक्रवार को छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर दो मकान जल गए। ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


पलिया निवासी हरविलास सिंह तथा वंश बहादुर सिंह के घर के पास ही छप्पर था। शुक्रवार को अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने गांव के ही त्रिवेणी सिंह और वंश बहादुर सिंह के पक्के मकान को भी चपेट में ले लिया। आग से त्रिवेणी सिंह के घर का एसी, एक बाइक, पंपसेट मशीन के साथ ही 110 बोझ सरसों की फसल जल गई। वंश बहादुर के यहां पंपसेट मशीन, भूसा तथा अनाज जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि हरविलास सिंह के छप्पर में रखा भूसा, दस बोरी सीमेंट, अनाज, पंखा, चारपाई भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed