फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जालसाज गिरफ्तार

जालसाज गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
जालसाज गिरफ्तार
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा है। टूर एंड ट्रैवल कार्यालय से पुलिस ने 87 युवाओं के पासपोर्ट के साथ प्रिंटर, सीपीयू व मॉनीटर बरामद किया है। आरोपी अभी तक 87 युवकों को शिकार बनाकर चार लाख 35 हजार की ठगी कर चुके हैं।

नगर क्षेत्र के चक पयागपट्टी गांव निवासी मोहम्मद शहजाद समेत 10 युवाओं ने दो दिन पूर्व एसपी अनुराग वत्स से मिलकर जानकारी दी थी कि आरिफ खान उर्फ मुन्ना निवासी मुसैली थाना गगहा जिला गोरखपुर, पवन सिंह निवासी कुकड़ी जिला जौनपुर व अन्य लोगों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 25-25 हजार रुपये लेकर पासपोर्ट जमा करा लिया है।
विज्ञापन


विदेश भेजने के सवाल पर आनाकानी कर रहे हैं। एसपी ने नगर कोतवाल नंदकुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने पयागीपुर के पास स्थित अल जंबैर, टूर एंड ट्रैवल कार्यालय पर छापा मारकर सरगना आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। छापे के दौरान पवन सिंह फरार हो गया। पुलिस ने वहां से 87 पासपोर्ट, सीपीयू, प्रिंटर भी बरामद किया। नगर कोतवाल के मुताबिक आरिफ ने बताया है कि उनका गिरोह फर्जी वीजा एवं फर्जी हेल्थ कार्ड बनाकर देता था, जिसके एवज में गिरोह युवाओं से मोटी रकम वसूल करता था। कोतवाल का दावा है कि इस गिरोह ने करीब दो सौ लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed