{"_id":"5b7866f542c792464429de51","slug":"141534617333-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई किशोरी का युवकों ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई किशोरी का युवकों ने किया अपहरण
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को युवकों ने किया अगवा, पुलिस कर रही छानबीन
अमेठी। क्षेत्र के के एक गांव से शुक्रवार देर शाम युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। जानकारी पर किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी शुक्रवार देर शाम खेत गई थी। आरोप है कि पास के एक गांव के प्रमोद कुमार और संजय सरोज ने किशोरी को जबरन उठाकर बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर एक ग्रामीण दौड़ा लेकिन आरोपी फरार हो गए। ग्रामीण ने दोनों युवकों को पहचान लिया और सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन किशोरी की खोजबीन में लग गए।
किशोरी के पिता का कहना है कि अपहरण के पूर्व विकास नामक युवक ने कई बार घर के पास बाइक से चक्कर लगाया। आरोप है कि विकास किशोरी को धमकाता था। किशोरी की शिकायत पर विकास का नाम विद्यालय से काटकर उसे निकाल दिया गया है। आरोप है कि अपहरणकर्ता विकास के सहयोगी हैं। प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।