फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव

संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव

Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में फंदे से लटकता मिला सीआरपीएफ जवान का शव
सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र स्थित किराए के मकान में सीआरपीएफ के एक जवान का शव बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। जवान अमेठी स्थित ग्रुप सेंटर में तैनात था।

मोतिगपुर क्षेत्र के नानेमऊ निवासी कपिलदेव सिंह (35) अमेठी के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर सिपाही के पद पर कार्यरत थे। वे सपरिवार नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ले में किराए पर रहते थे। बुधवार शाम कपिलदेव ड्यूटी के बाद अपनी ससुराल जौनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। रात में कपिलदेव जौनपुर से वापस लौट आए। उनकी पत्नी नीतू व दोनों बेटियां जौनपुर में ही रुकी थीं। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कपिलदेव सीआरपीएफ सेंटर नहीं पहुंचे तो ग्रुप कोर के अधिकारियों ने उनकी पत्नी से संपर्क किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीआरपीएफ के जवान कपिलदेव के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे। उनका कमरा बंद देखकर संदेह हुआ। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कपिलदेव का शव छत से बंधे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कपिलदेव के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है लेकिन परिवारीजनों ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। कपिलदेव का विवाह वर्ष 2008 में हुआ था। कपिलदेव मौत की सूचना से उनके पैतृक गांव नानेमऊ में कोहराम मच गया। वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने गई कपिलदेव की पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed