फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur police cid raid three thai women detained expired visa passport hotel city pride

राजस्थान: उदयपुर में पुलिस-सीआईडी का छापा! थाईलैंड की तीन महिलाएं डिटेन; एक पहले भी हो चुकी थी भारत से डिपोर्ट

Thu, 22 Oct 2026 08:21 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 08:21 AM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में जिला पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित होटल सिटी प्राइड में छापा मारकर थाईलैंड मूल की तीन विदेशी महिलाओं को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाओं के वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वे भारत में रह रही थीं।

विज्ञापन
udaipur police cid raid three thai women detained expired visa passport hotel city pride
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में जिला पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से थाईलैंड मूल की तीन विदेशी महिलाओं को डिटेन किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों महिलाएं वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से एक महिला को पहले भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था, लेकिन वह दोबारा नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी। पुलिस ने मामले में होटल संचालक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू की है। वहीं, तीनों महिलाओं को देश से निष्कासित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर होटल में छापा

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को सीआईडी की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित होटल सिटी प्राइड में विदेशी महिलाओं के अवैध रूप से ठहरने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीआईडी और गोवर्धन विलास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जिसमें थाईलैंड मूल की तीन महिलाएं ठहरी हुई मिलीं।

विज्ञापन

होटल के विजिटर रजिस्टर में नहीं मिली एंट्री

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के विजिटर रजिस्टर की जांच की। जांच में तीनों महिलाओं के ठहरने से संबंधित कोई एंट्री नहीं मिली। इससे होटल में विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। पूछताछ के दौरान होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि इन महिलाओं से होटल में स्पा का काम करवाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिलाएं होटल में कब से ठहरी हुई थीं और उनके ठहरने से संबंधित नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीजा-पासपोर्ट की अवधि समाप्त, एक महिला पहले भी हो चुकी थी डिपोर्ट

पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों महिलाओं के वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वे उदयपुर में रह रही थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इनमें से एक महिला को पहले भी भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था। बताया गया है कि वह दोबारा नेपाल के रास्ते भारत आई और उदयपुर में रहने लगी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला दोबारा भारत में कैसे दाखिल हुई और यहां रहने के दौरान किन गतिविधियों में शामिल थी। मामले में सभी संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

होटल संचालक के खिलाफ इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिकों का वैध दस्तावेजों के बिना भारत में रहना और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाता है।
पुलिस के अनुसार, होटल संचालक के खिलाफ इमीग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 7(2) और धारा 29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तीनों विदेशी महिलाओं के खिलाफ देश से निष्कासन की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

होटल और रिसॉर्ट संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश

इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने उदयपुर के होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को विदेशी नागरिकों को ठहराने से पहले निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच और उनके ठहरने से संबंधित रिकॉर्ड रखने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से होटल और रिसॉर्ट संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed