फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana echoes with gunfire Son of Pandit Kulche-Chole owner murdered

गोलियों से गूंजा लुधियाना: 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे की हत्या, बर्थडे पार्टी में विवाद बना मौत की वजह?

Thu, 22 Oct 2026 11:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Thu, 22 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं।

विज्ञापन
Ludhiana echoes with gunfire Son of Pandit Kulche-Chole owner murdered
लुधियाना में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में बुधवार देर रात मशहूर 'पंडित कुलचे-छोले वाले' के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर निकला था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे बेहद करीब से दो गोलियां मारीं, जो उसकी छाती और पीठ पर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार रात को किसी जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्हें इस वारदात की जानकारी आधी रात को मिली।



राहुल के ही कुछ दोस्तों ने उसके साले को फोन कर सूचना दी कि राहुल को गोली लगी है और उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि राहुल ने रात 11:55 बजे ही दम तोड़ दिया था। इस दुखद हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राहुल की महज तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राहुल की स्कॉर्पियो गाड़ी फुल्लांवाल चौक से जे ब्लॉक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर थी। परिजनों का कहना है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद रंजिश या गुस्से में उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्टी में असल में क्या हुआ था और किन लोगों के साथ राहुल का विवाद हुआ था, इसके हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।


अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के चेहरे और उनकी गाड़ी का सुराग हाथ लग सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed